{"_id":"6aaafe2706852dc36205c0eb","slug":"additional-grid-communication-center-launched-in-kolhui-information-will-now-be-transmitted-instantly-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185240-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोल्हुई में अतिरिक्त ग्रिड संचार केंद्र शुरू, अब पल भर में पहुंचेगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोल्हुई में अतिरिक्त ग्रिड संचार केंद्र शुरू, अब पल भर में पहुंचेगी सूचना
Thu, 17 Sep 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
- फरेंदा-नौतनवा सर्किल के थाने, चौकियां और फायर स्टेशन होंगे नेटवर्क से कनेक्ट
- 24 घंटे चलेगा केंद्र, सीमा क्षेत्र में घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई में मिलेगी मदद
महराजगंज। सीमा क्षेत्र में पुलिस की सूचना व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोल्हुई थाने में अतिरिक्त ग्रिड संचार केंद्र शुरू किया गया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इसका उद्घाटन किया। केंद्र के शुरू होने से फरेंदा और नौतनवा सर्किल के थानों, चौकियों और फायर स्टेशन के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान तेज होगा।
अतिरिक्त ग्रिड केंद्र 24 घंटे संचालित रहेगा। इससे फरेन्दा, पुरंदरपुर, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक और बरगदवा थानों समेत संबंधित चौकियों और फायर स्टेशन के आरटी सेट को बेहतर संचार नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले की भौगोलिक और सीमावर्ती स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था अहम है। दुर्घटना, कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना, आपात स्थिति या सीमा क्षेत्र में किसी तरह की सूचना मिलने पर संबंधित टीमों तक संदेश तेजी से पहुंचाया जा सकेगा। इससे जरूरत के अनुसार पुलिस बल की तैनाती और कार्रवाई में लगने वाला समय कम होगा।
नई व्यवस्था से मुख्य रेडियो ग्रिड पर संचार का दबाव भी घटेगा। थाना, चौकी और गश्ती वाहनों के साथ फायर स्टेशन के बीच समन्वय बेहतर होगा। खासकर सीमा क्षेत्र में अचानक पैदा होने वाली परिस्थितियों में पुलिस की रिस्पांस क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जिले की भौगोलिक और सीमावर्ती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस संचार व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाया जा रहा है। उद्घाटन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा मौजूद रहे।