फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Actress Manisha Koirala campaigns in favor of RPP in Nepal

अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नेपाल में राप्रपा के पक्ष में किया प्रचार

Sat, 12 Nov 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Actress Manisha Koirala campaigns in favor of RPP in Nepal
काठमांडू में अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के पक्ष में किया प्रचार।स? - फोटो : MAHARAJGANJ
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नेपाल में राप्रपा के पक्ष में किया प्रचार
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल प्रतिनिधि एवं राज्य सभा चुनाव को लेकर प्रचार और तेज हो गया है। शनिवार को राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के लिए अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने काठमांडू और पोखरा में जनसभा कर वोट मांगा। उन्होंने पोखरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीपी कोइराला को सब लोग भूल चुके हैं, लेकिन आरपीपी अध्यक्ष राजेंद्र लिंगडेन उन्हें याद करते हैं।
सियांग्जा की वैलिंग के रास्ते पोखरा आई राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे लिंगडेन के साथ खड़ी हैं, क्योंकि वह वीपी कोइराला के बताए रास्ते पर चल रही हैं। मेरे दादा ने जो रास्ता दिखाया, राष्ट्रीय समरसता, राजशाही और बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था देश को मजबूत करेगा। राजेन्द्र ने वास्तव में इसे अपनाया है। इसलिए मैं इनके साथ खड़ी हूं।
विज्ञापन

मनीषा ने कहा कि लिंगडेन ने भाषण की शुरुआत में जो भाषण दिया, वह उन्हें बहुत पसंद आया। उन्होंने कहा कि जब कोई नेता गांव में आता है, तो लोग उसे चोर कहते हैं। यह कैसा चोर है, जो हमसे वादा करता है, हमें उम्मीद देता है, हमें सपने दिखाता है और फिर उन्हें चुरा लेता है। उन्होंने कहा अगर आप भ्रष्टाचार करते हैं, तो यह अपनी मां का खून पीने जैसा है। इसलिए मैं उनके साथ खड़ी हूं। मनीषा ने लिंगडेन की तारीफ करते हुए कहा कि यह अपने वादे पर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed