फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   actions1

अस्पताल में इलाज करते मिले

Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
actions1
- डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंचे सदर एसडीएम, खुली बदहाल व्यवस्था की पोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरपुर तिवारी में मंगलवार को बाहरी व्यक्ति मरीजों का इलाज करते पाया गया। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा तो उन्होंने सदर एसडीएम को जांच के लिए भेजा। जांच के लिए पहुंचे सदर एसडीएम ने उक्त व्यक्ति को पकड़कर श्यामदेउरवां पुलिस को सौंप दिया । मामले में सीएचसी परतावल के अधीक्षक ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर तिवारी में चिकित्सक की कुर्सी पर बैठकर अनिल कुमार नाम का एक बाहरी व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहा था, मरीज भी उसे चिकित्सक समझ कर अपनी बीमारी बता रहे थे। जिलाधिकारी तक इसकी शिकायत पहुंची तो उन्होंने एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम से जांच कराई। जांच में बाहरी व्यक्ति चिकित्सक की कुर्सी पर बैठकर मरीजों का इलाज करते पाया गया। व्यवस्था की बदहाली देख एसडीएम ने अनिल को श्यामदेउरवां पुलिस को सुपुर्द कर दिया व चिकित्सा अधीक्षक परतावल को विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। परतावल सीएचसी के अधीक्षक राजेश कुमार द्धिवेदी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

-------------------------------------------------------
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर तिवारी की जांच की गई है। वहां पर एक बाहरी व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहा था। उसे पकड़कर श्यामदेउरवां पुलिस को सौंपा गया है, केस दर्ज कराने के लिए सीएचसी अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद जसीम, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed