{"_id":"64b594a861487e92c9004855","slug":"action-will-be-taken-against-those-tagging-with-fertilizer-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-2064-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उर्वरक के साथ टैगिंग करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उर्वरक के साथ टैगिंग करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जिला स्तरीय उर्वरक समिति की बैठक में बोले मुख्य विकास अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उर्वरक के थोक व फुटकर बिक्रेता यूरिया व डीएपी के साथ टैगिंग न करें। ऐसा करते हुए यदि किसी को पाया जाए तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाए।
ये बातें मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने सोमवार को विकास भवन सभाकक्ष में जिला उर्वरक समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में खाद का दुरुपयोग रोकने के लिए कृषि, राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता की दिशा में भी कृषि विभाग आवश्यक प्रबंध कर ले जिससे कि परेशानी न हो। किसानों को सुविधाजनक तरीके से उर्वरक मिले इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। सहायक निबंधक सहकारिता व जिला प्रबंधक पीसीएफ को निर्देशित किया कि वे यूरिया व फास्फेटिक उर्वरक का भंडारण बेहतर ढंग से कराना सुनिश्चित करें। उप कृषि निदेशक ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कृषि विभाग की तैयारियों को बताया। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने उर्वरक की उपलब्धता पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव, सहायक निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, जिला प्रबंधक अजय कुमार, उप कृषि प्रसार अधिकारी राजेश कुमार समेत उर्वरक के थोक व फुटकर विक्रेता भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
25 फुटकर विक्रेताओं को वितरित हुई पीओएस मशीन
कार्यक्रम के दौरान उर्वरक की बिक्री करने वाले 25 फुटकर दुकानदारों को पीओएस मशीन का भी वितरण किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -