{"_id":"6af4d629f90d20d5ab07efb1","slug":"action-was-taken-on-the-grounds-of-violations-of-the-environment-protection-act-and-the-noise-pollution-control-rules-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-189013-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो संचालकों समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो संचालकों समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
निचलौल। लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाना और पुलिस की हिदायत की अनदेखी करना चार लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने के आरोप में दो डीजे संचालकों और दो डोल आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर संचालकों के बीच प्रतिस्पर्धा होने लगी थी। इससे जुलूस में धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई थी।
पुलिस के अनुसार, नौ नवंबर को उप निरीक्षक अमित विश्वकर्मा टीम के साथ विसर्जन जुलूस में शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थे।
इसी दौरान मुख्य तिराहे के पास जुलूस में शामिल दो डीजे संचालक तेज आवाज में साउंड बजाते मिले। दोनों के बीच आवाज को लेकर प्रतिस्पर्धा के चलते विवाद की आशंका भी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने पुलिस से शिकायत की कि तेज ध्वनि के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ लोगों ने धड़कन बढ़ने और सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही। वहीं, एंबुलेंस से आने-जाने वाले मरीजों के तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
पुलिस टीम ने डीजे संचालकों और आयोजकों को ध्वनि मानकों का पालन करने तथा आवाज कम करने की हिदायत दी लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी डीजे की आवाज कम नहीं की गई। इसे पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।