फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Action in crime control looseness

अपराध नियंत्रण में लापरवाही होने पर त्वरित होगी कार्रवाई-एसपी

Fri, 22 Apr 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Action in crime control looseness
अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

महराजगंज। अपराध नियंत्रण में लापरवाही हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाएं। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण गंभीरता से करें।
ये बातें एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहीं। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी में अपराधों व ऑपरेशन तमंचा, ऑपरेशन शिकंजा की प्रगति के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी, शिकायतों के निस्तारण, इनाम घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाएं। दायित्व के प्रति शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस बीच एसपी ने प्रत्येक थानों से आए दो-दो पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
कार्यालय में अभिलेख ठीक ढंग से रखें
महराजगंज। कार्यालय में अभिलेख ठीक ढंग से रखें। समय से अपने पटल का कार्य निस्तारित करें। कार्यालय में समय से आएं और परिसर को स्वच्छ रखें।
ये बातें एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बृहस्पतिवार को कार्यालय कक्ष का निरीक्षण करने के दौरान कहीं। उन्होंने पुलिस कार्यालय स्थित प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, लोक शिकायत प्रकोष्ठ, रिकॉर्ड रूम, सोशल मीडिया सेल, अभिसूचना इकाई सीसीटीएनएस, विशेष जांच प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, रिट सेल, सम्मन सेल, एएचटीयू आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed