फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Acquisition notice sent to 6204 vehicle owners

Maharajganj News: 6204 वाहन स्वामियों को भेजा अधिग्रहण का नोटिस

Thu, 25 Apr 2024 06:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Apr 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Acquisition notice sent to 6204 vehicle owners
-1151 स्वामियों को ड्राइवर के साथ गाड़ी तैयार रखने के निर्देश, 137 लोग आ चुके हैं वाहन ड्यूटी कटवाने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 6204 वाहन स्वामियों को चुनावी ड्यूटी के लिए अधिग्रहित करने का आदेश एआरटीओ कार्यालय से जारी हो चुका है। साथ ही 1151 वाहन मालिकों को इस आशय की नोटिस भेजी गई है कि वह अपने वाहन को ठीक रखें।
सूचना देने पर तय स्थान पर निश्चित समय वाहन उपलब्ध कराएं। यह भी निर्देश है कि वाहन भेजने में आनाकानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बीच 137 लोग अबतक वाहनों को चुनाव ड्यूटी से हटवाने की सिफारिश लेकर आ चुके हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ विनय कुमार की ओर से 4818 की संख्या में बोलेरो, स्कार्पियो, जाइलो जैसी गाड़ियों के मालिक को व 886 बस मालिकों को वाहन अधिग्रहण का आदेश भेजा गया है। 500 की संख्या में पिकअप और डीसीएम स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। आदेश में कहा गया है कि वाहन मय ड्राइवर तैयार रखें। इसके अलावा 1151 वाहन स्वामियों को ड्राइवर के साथ वाहन की फिटनेस सही कराकर तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर अतिरिक्त वाहनों की जरूरत पड़े तो उन्हें तय समय पर बुलाया जा सके। वाहनों के चुनाव ड्यूटी के लिए तैयार रखने के लिए वाहन स्वामी नेताओं की सिफारिश लेकर कार्यालय पहुंचकर वाहन ड्यूटी से कटवाने की सिफारिश कर चुके हैं, लेकिन वाजिब कारण न बताने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा। किसी वाहन स्वामी ने बूढ़े मां बाप के इलाज कराने के लिए बात कही तो किसी ने पत्नी के इलाज का बहाना बनाया, लेकिन एआरटीओ के सवालों का समुचित जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed