फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Acid case: Four suspects picked up, 10 teams engaged in search of the accused

तेजाब प्रकरण: चार संदिग्धों को उठाया, आरोपी की तलाश में लगी 10 टीमें

Sat, 18 Nov 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Acid case: Four suspects picked up, 10 teams engaged in search of the accused
दो दिन पहले प्रेमी ने दी थी जानमाल की धमकी, घरवालों को नहीं थी जानकारी, झुलसी युवती की हालत में सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती पर तेजाब फेंके जाने के मामले में आरोपी प्रेमी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगीं हैं। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है। युवती का इलाज गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में हो रहा है। जानकारी के अनुसार उसकी हालत में सुधार है। वहीं, उसके घर वाले रिश्ता टूटने के डर से सहमे हुए हैं।
शुक्रवार को सुबह गांव में युवती के घर पर सन्नाटा पसरा रहा। उसके घर वाले गोरखपुर चले गए हैं। एक छोटी से बच्ची दिखी। आसपास के लोगों ने भी कुछ कहने से परहेज किया। गांव के करीब ही घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर कुछ लोग दिखे। उनके बातचीत करने पर पता चला कि युवक का युवती से प्रेम संबंध था। गांव के बाहर सड़क पर दोनों अक्सर दिख जाते थे। उसकी शादी तय होने के बाद से वह आक्रोशित हो गया। पास के ही गांव का युवक है।
विज्ञापन

घटना के बाद वह कुछ देर सड़क पर रुका रहा, इसके बाद वह फरार हुआ था। लोग भी यही कह रहे हैं कि युवती को उसने तेजाब डाल कर मारने की कोशिश की। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस प्रकरण में गांव के लोग भी ज्यादा कुछ नहीं कह रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उसे निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए इस वजह से ले जाया गया कि कोई वहां पहुंच न सके। पुलिस युवती के परिजनों के संपर्क में है। इस प्रकरण में एसपी ने आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के 16 सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। उससे कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद दिख रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर छापा डालकर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।
-----------------------
लड़के के घर वाले युवती से गोरखपुर में मिले
सूत्र बता रहे हैं कि लड़की पक्ष के लोग युवती की शादी को लेकर चिंतित हैं। वहीं जिस लड़के से युवती की शादी तय हुई है उसके मामा व मामी गोरखपुर निजी अस्पताल में युवती का हाल जानने पहुंचे। उन लोगों ने भरोसा दिया कि चिंता वाली कोई बात नहीं है। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
------------------------
पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज से जरूरी जानकारी ली जा रही है। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्र हुआ है। संदिग्ध युवकों से पुलिस पूछताछ करने में लगी है।
डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
----------------------
कभी तेजाब फेंकने की धमकी तो कभी पत्नी को पिलाया था तेजाब

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। जिले में तेजाब को लेकर यह कोई नई घटना नहीं है। कभी पति से विवाद होने पर तेजाब पिलाया गया था तो कभी बाल सुधार गृह से किशोरी पर तेजाब फेंकने की धमकी दी जा रही थी। प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर चालान कर दिया था। बीते माह में हुई घटनाओं पर नजर डाले तो इस तरह की घटनाएं होती रहती है।

----------------

केस नंबर एक-- निचलौल थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में 17 जनवरी 2023 को एक पति ने पत्नी को तेजाब पिला दिया था। जिस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति आदिल अंसारी निवासी सिंहपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया था।


-----------------

केस नंबर दो-- पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से 13 जनवरी 2023 को संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से बताया था कि महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले एक लड़के ने बेटी के छेड़छाड़ सहित गलत काम किया था। केस दर्ज कर बाल संरक्षण गृह गोरखपुर भेज गया था। जहां से आरोपी हर दूसरे दिन मोबाइल पर फोन कर धमकी दी थी कि मुकदमे में बयान बदल दो नहीं तो तुम्हारी लड़की पर तेजाब फेंक दूंगा।

----------------------

केस नंबर तीन-- 18 अक्तूबर को 2023 को निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा गांव में बुधवार को जमीनी रंजिश में कुछ लोगों ने पहले तेजाब फेंका। फिर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया था। डोमा निवासी आदित्य गुप्ता (22) ने बताया कि जमीन बंटवारा की बात को लेकर मारपीट हुई थी। पट्टीदारों ने अचानक उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया था। जिस दौरान महेंद्र गुप्ता (30) राधेश्याम गुप्ता (63) सुनीता गुप्ता (26) घायल हुए थे। पुलिस ने चार लोगों को चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed