फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   achievements pronounced

दीप जलाकर सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

Thu, 19 Oct 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
achievements pronounced
नौतनवां के अस्पताल चौराहे पर दीपोत्सव कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज/कोठीभार। नगर पालिका सभागार में विकास दीप कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों समेत नगर निकाय चुनाव पर चर्चा की गई। प्राक्कलन समिति के सभापति व निकाय चुनाव के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार विकास के मंत्र को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य कर रही है। अच्छी सड़कों का निर्माण हो रहा है। हर गांव व घर को बिजली भी पहुंचने का कार्य कर सरकार कर रही है। सरकार ने किसानों के 1 लाख तक को कर्ज भी माफ किया। सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर सरकार कार्य कर रही है।             
विज्ञापन


सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। विकास के मुद्दे पर हमारी सरकार गंभीर है। इस अवसर पर जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, परदेसी रविदास, जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, अरुणेश शुक्ल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला मंत्री संजय वर्मा, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश पटेल, राजेश मधेशिया, नगर प्रभारी सुरेश मद्धेशिया, सनंदन पटेल आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100 दीप जलाए।        
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा नगर के प्रसिद्ध श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 सौ दीप जला कर लोगों को दीपावली की बधाई दी। विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि दीपावली पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। इस त्यौहार पर शांति व प्रेम का संदेश देते हुए मिल जुल कर मनाये।

इस अवसर पर बरिष्ठ कार्यकर्ता प्रधानाचार्य ज्योतिषमणि त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक बैजनाथ सिंह, पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष रामनरायण जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, नगर प्रभारी मनोज कुमार जायसवाल, मनीष शर्मा, आशीष उपाध्याय, राकेश दुबे, उत्पल विश्वास, कुंदन सिंह, रामअवधेश पटेल, नरेंद्र बहादुर सिंह, अनिल मद्धेशिया, अशोक शाही, दीपक चौधरी, राजू सिंह, रीता देवी, स्त्रत्त्रीना जायसवाल, सुशील देवी, पिंकी सुल्तानिया आदि मौजूद रहे।

नौतनवां। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दीपावली के पूर्व संध्या के अवसर पर नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के सामने बुधवार की शाम दीपोत्सव मनाया। दीप जलाकर देश की एकता व अखंडता एवं सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लिया।

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने कहा कि आज दीपावली की पूर्व संध्या पर हम सभी को समाज में फैली हुई बुराईयों को दीपोत्सव पर्व के माध्यम से अंधकार को प्रकाश में परिवर्तित करने के लिये शतत प्रयत्नशील होकर सामाजिक एवं हिन्दू पर्व के माध्यम से भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि आज विश्व भारत के विकास की चर्चा कर रहा है।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश व प्रदेश के विकास के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। आज के ही दिन दीपावली की पूर्व संध्या पर त्रेता युग में भगवान राम जब अयोध्या पहुंचे थे। तो नरक चतुर्दशी के दिन भगवान राम ने दीपावली मनाई थी।


आज उसी परंपरा को कायम रखते हुए समाज के बीच देश की एकता व अखंडता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर सरयू घाट पर एक लाख एकहत्तर हजार दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर ओमप्रकाश जायसवाल, बबलू सिंह, अजय अग्रहरि, हरिशंकर जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, नन्हे सिंह, विजय उपाध्याय, राहुल गौड़, अजय सिंह, रवींद्र मोदनवाल, अशोक पांडेय, सोनी सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed