{"_id":"69d56e31b979826ea3072042","slug":"accused-of-trying-to-sell-land-by-making-a-will-with-a-fake-document-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-174906-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी दस्तावेज से वसीयत कराकर जमीन बेचने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी दस्तावेज से वसीयत कराकर जमीन बेचने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग एसडीएम से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार
जमीन दलित समुदाय के व्यक्ति की जमीन को वरासत कराने का आरोप
निचलौल। क्षेत्र के गांव छितौना निवासी एक व्यक्ति की जमीन को एक शख्स ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वसीयत करा ली। इसके बाद शख्स उक्त जमीन को बेचने की कोशिश कर रहा है। मामले की जानकारी होने पर जमीन का मालिक मंगलवार को तहसील पहुंच एसडीएम के सामने फफक पड़ा। इसके बाद पीड़ित ने एसडीएम को पूछताछ में पूरी बात बताई और शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
छितौना निवासी राजेंद्र ने बताया है कि उसने दलित समुदाय के रामहरख और बलासी से आराजी संख्या 381 रकवा 0.291 हेक्टेयर जमीन बैनामा लिया है। पीड़ित का आरोप है कि पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर उक्त जमीन वसीयत करा ली है। हालांकि उक्त व्यक्ति सामान्य समुदाय से आता है। इतना ही विवादित जमीन का मुकदमा उपजिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी के साथ ही सिविल जज (अवर खंड) महराजगंज और अनुसूचित न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी शख्स उक्त विवादित जमीन को बेचने की फिराक है। मामले की जांच कर शख्स पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
वहीं एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। उक्त जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।