फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of theft from a bullion trader arrested

Maharajganj News: सराफा व्यवसायी के यहां चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft from a bullion trader arrested
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में सराफा की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए शाहजहांपुर जनपद के बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परतावल चौराहे के पनियरा मार्ग पर स्थित हाजी ज्वैलर्स की दुकान में चार दिसंबर 2024 की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान के पीछे की ओर बनी गैलरी में लगे शटर और चैनल का ताला तोड़कर भीतर घुसे और करीब 10 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना व लगभग 40 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब दुकान मालिक मुर्तुजा हुसैन दुकान खोलने पहुंचे। दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई थी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त के रूप में सूरज सिंह निवासी ईशापुर, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश के पुलिस टीम शाहजहांपुर गई थी, जहां पुलिस टीम ने आरोपी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया और महराजगंज ले आई। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में उसे पेश किया गया जहां से आरोपी काे जेल भेज दिया गया।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed