फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of posting an objectionable photo of wife and mother-in-law.

Maharajganj News: पत्नी-सास का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of posting an objectionable photo of wife and mother-in-law.
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने भिटौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी एवं अपनी पुत्रियों को परेशान करने वाले दामाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, उसकी पुत्री का विवाह जुलाई 2025 में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग को लेकर पुत्री के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे। इस संबंध में पहले भी भिटौली थाने में शिकायत की गई थी। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के पति द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं तथा गाली-गलौज की जा रही है। इससे महिला एवं उसकी पुत्री काफी परेशान हैं। वहीं अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक शोभा यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, मामले की जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed