{"_id":"66bb76b71320932db60a600a","slug":"accused-of-molesting-student-arrested-goes-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129023-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड, आरोपी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड, आरोपी गया जेल
Tue, 13 Aug 2024 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की मुख्यालय स्थित विद्यालय में पढ़ती है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को स्कूल आते-जाते एक युवक छेड़ता था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि आरोपी महराजगंज बस स्टैंड पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद