फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of luring and kidnapping a minor, FIR lodged

Maharajganj News: नाबालिग को फुसलाकर भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 03 May 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of luring and kidnapping a minor, FIR lodged
महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाना भिटौली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




किशोरी की मां ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को 19 अप्रैल की रात करीब 8 बजे गांव का ही अनिल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बेटी अपने साथ करीब एक लाख रुपये नकद, पायजेब, मांग का टीका, अंगूठी और मंगलसूत्र जैसे आभूषण भी ले गई है। घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर से किशोरी की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed