{"_id":"68a38af913bb639c000025ac","slug":"accused-of-giving-less-compensation-in-highway-construction-farmers-upset-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157400-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईवे निर्माण में कम मुआवजा देने का आरोप, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईवे निर्माण में कम मुआवजा देने का आरोप, किसान परेशान
विज्ञापन
छपवा में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर।
महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित जमीनों का कम मुआवजा देने के आरोप लग रहे हैं। कम मुआवजे का आरोप लगाकर कई लोगों ने आपत्ति की है। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण का निर्देश दिया गया है। प्रभावित किसानों का आरोप है कि कामर्शियल जमीन का कृषि के भाव से मुआवजा दिया जा रहा है।
किसानों का यह भी आरोप है कि जिनकी जमीनें कामर्शियल उपयोग में थीं, उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उचित मुआवजा नहीं दिया है। कम मुआवजा मिलने से परेशान किसान एनएचएआई और भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। असल समस्या भुगतान की देरी से ज्यादा दर निर्धारण को लेकर है। ललाईन पैसिया गांव के सहाबुद्दीन, जहरुद्दीन, रूकसाना सहित कई किसानों का कहना है कि हाईवे निर्माण में उनकी जमीनें दायरे में आई हैं। वर्तमान में ये जमीनें कामर्शियल उपयोग में हैं।
किसानों का कहना है कि जिलाधिकारी और दीवानी न्यायालय, दोनों ही स्तर से एनएचएआई को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें कामर्शियल रेट के मुताबिक मुआवजा दिया जाए। फिर भी एनएचएआई आवासीय या कृषि भूमि की दर से भुगतान कर रही है। किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रभावित किसानों का आरोप है कि उपजाऊ और व्यवसायिक भूमि की कीमत बाजार भाव से काफी कम आंकी गई है।
विज्ञापन
महदेवा बुजुर्ग और एकसड़वा में अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा : सोनौली बार्डर तक हाईवे निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत जिले में 17 स्थानों पर अंडरपास, बाईपास और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। वर्तमान में, मोहनापुर में रेल लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा, 15 स्थानों पर अंडरपास का काम चल रहा है। कई काम अंतिम चरण में हैं। महदेवा बुजुर्ग और एकसड़वा में अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, संपतिहा, कोल्हुई बाईपास और फरेंदा बुजुर्ग में लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुंसेरवा, ललाइन, पैसिया और पुरन्दरपुर में अंडरपास का निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अन्य स्थानों पर मिट्टी की भराई का कार्य प्रगति पर है।