{"_id":"5b2169be4f1c1b254d8b635c","slug":"accused-of-constructing-tender-road-without","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर टेंडर सड़क निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर टेंडर सड़क निर्माण का आरोप
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बगैर टेंडर सड़क निर्माण का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां के वार्ड नंबर दो सिद्धार्थनगर के लोगों ने बुधवार को टेंडर कराए बगैर क्षेत्र में सड़क निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप था कि सड़क निर्माण में मानक का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
सिद्धार्थनगर मोहल्ले के रहने वाले विजय दूबे का आरोप था कि मोहल्ले में छपवा चौकी से गोपाल सिंह के मकान से होते हुए गोपाल जायसवाल के घर तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इनका आरोप है कि सड़क निर्माण का कार्य स्वीकृत नहीं है इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से टेंडर निकाले बगैर कुछ लोग सड़क निर्माण का रहे हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का भी आरोप लगाया। उन्होंने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संतोष, राजेश, संजय पाठक, अली असगर, रविंद्र नाथ, संजय कुमार, विशाल पठक, परमात्मा ओझा, पवन दूबे, रामगोपाल आदि मौजूद थे।