फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of chasing real sisters with a shovel, FIR lodged

Maharajganj News: सगी बहनों को बेल्चा लेकर दौड़ाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 28 Dec 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of chasing real sisters with a shovel, FIR lodged
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मंगलपुर में बकरी चराने गई दो बहनों को जान से मारने की नीयत से बेल्चा लेकर दौड़ाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़िता प्रतिमा निषाद व रंजना निषाद ने आरोप लगाया है कि जब वह गांव के कुछ दूर बकरी चरा रही थीं, तभी उनके पड़ोसी कृष्णा सिंह बेल्चा लेकर उन्हें जान से मारने के इरादे से दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। आरोप है कि कृष्णा ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना के बाद दोनों बहनें दहशत में हैं। पीड़िताओं ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्णा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed