{"_id":"6484c94797a3152fce0f9e84","slug":"accused-of-beating-the-victim-in-the-police-station-maharajganj-news-c-7-1-202352-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: थाने में पीड़ित की पिटाई का आरोप, एडीजी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: थाने में पीड़ित की पिटाई का आरोप, एडीजी से की शिकायत
Sun, 11 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छह जून को पनियरा थाने मेंर तैनात एक दरोगा पर बुजुर्ग पतिलाल ने थाने पर बुलाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया है। पीड़ित ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीजी जोन से गुहार लगाई।
पुलिस के अनुसार, पतिलाल और घनश्याम के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद है। इस बात को लेकर छह जून को दोनों के बीच विवाद हो गया था। पतिलाल का कहना है कि उसे थाने पर बुलाया गया था। दोनों पक्षों से थाने पर बैठाकर पूछताछ की जा रही थी। अचानक पतिलाल की तबीयत बिगड़ गई। चार नंबर हल्का के दरोगा मनोज कुमार गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया।
थाने पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब पीड़ित पतिलाल थाने पर पहुंचे तो उसे देखकर दरोगा आग बबूला हो गए और पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार का कहना है कि पतिलाल सी और घनश्याम के बीच पुरानी रंजीश के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता है। इसी मामले में पतिलाल को थाने पर बुलाया गया था। दरोगा पर लगाया गया बेबुनियाद है।
विज्ञापन
...
बाल पकड़कर खींचते हुए थाने में बंद कर दिया
महराजगंज। पनियरा थाने में तैनात एक दरोगा इन दिनों चर्चा में है। भवानीपुर के बजरिहवा गांव के रहने वाले बाप-बेटे को मारने-पीटने का दरोगा पर आरोप लगा है।
पनियरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर टोला बजरिहवा के रहने वाले हरीराम सात जून को जन सुनवाई कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर को प्रार्थनापत्र देकर पनियरा थाने के एक दरोगा की शिकायत की है। हरीराम का आरोप है कि तीन मई की सुबह दस बजे एक दरोगा और दो सिपाही के साथ घर आकर थाने ले गए। एक हाथ उसका तथा दूसरे हाथ से बेटे का बाल पकड़कर खिंचते हुए थाने के हवालात में बंद कर दिया। जब पूछा क्यों ऐसा कर रहे हैं। इस पर दरोगा ने अपशब्द कहा।
हरीराम ने बताया कि शनिवार को क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय से एक पुलिस कर्मी का उसके मोबाइल पर फोन आया और मारपीट की घटना की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रकरण की नियमानुसार जांच कराई जाएगी। अगर दरोगा दोषी मिले तो कार्रवाई की जाएगी।संवाद