फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of beating a young man and assaulting his wife during vehicle checking

Maharajganj News: वाहन चेकिंग के दौरान युवक की पिटाई और पत्नी से हाथापाई का आरोप

Thu, 21 May 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating a young man and assaulting his wife during vehicle checking
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के चिलम चौक चौराहे पर बुधवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक की पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी। पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। वहीं पुलिस अधिकारी ने इस मामले से इन्कार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे श्यामदेउरवा-बड़हरा मार्ग स्थित चिलम चौक पर पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पास ही रहने वाले रामा चौधरी अपने घर से बाइक निकालकर सड़क पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू कर दी। रामा चौधरी ने बताया कि उनका घर वहीं पास में है और वह सिर्फ बाहर तक आए हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बात बढ़ने पर पुलिसकर्मी गाली-गलौज पर उतर आए। आरोप है कि दरोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी युवक की पिटाई कर दी। शोर सुनकर युवक की पत्नी अंगिरा देवी मौके पर पहुंचीं और पति को बचाने की कोशिश करने लगीं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। यह देख आसपास के लोग भड़क उठे और बीच-बचाव के लिए आगे आ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने थाने से अतिरिक्त फोर्स बुला ली। इसके बाद रामा चौधरी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
पुलिस चिलम चौक चौराहे पर शाम को चेकिंग कर रही थी। पिटाई और अभद्रता का आरोप निराधार है। मामले की जांच कराई जाएगी।
-अंकुर गौतम, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed