फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused in rape and POCSO Act case arrested, sent to jail.

Maharajganj News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 27 Jun 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused in rape and POCSO Act case arrested, sent to jail.
कोठीभार थाना क्षेत्र के महदा गांव का निवासी है आरोपी
विज्ञापन

गोरखपुर/ महराजगंज। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के महदा गांव निवासी बलराम शर्मा के रूप में हुई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 19 मार्च को आरोपी उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से मोबाइल फोन पर उनकी बेटी के संपर्क में था। कई बार समझाने के बावजूद उसने संपर्क नहीं छोड़ा और आखिरकार किशोरी को लेकर भाग गया था।
विज्ञापन

गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को निजी रिसॉर्ट के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पूछताछ और विवेचना के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed