फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused arrested with fertilizer, rice and bicycle

Maharajganj News: खाद, चावल व साइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with fertilizer, rice and bicycle
महराजगंज। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खैराघाट के जवानों ने गश्त के दौरान खैराघाट के पास खाद, चावल, साइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया। डिप्टी कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि खैराघाट गांव के पास भारत नेपाल सीमा के पास भारतीय सीमा की तरफ से पांच लोग साइकिल पर भरे हुए बोरा में कुछ लेकर नेपाल सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही साइकिल व बोरा छोड़कर वह सब भागने लगे। जवानों ने उन्हें दौड़ाया, जिनमें से एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम इरफान निवासी बुधिया थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज बताया। इस दौरान पांच साइकिल, 17 बोरी यूरिया खाद और दो बोरी चावल बरामद हुआ। बरामद सामान व आरोपी को कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed