{"_id":"6a4818f225cfa3fa120b272a","slug":"accused-arrested-for-sexually-exploiting-a-young-woman-under-the-pretext-of-marriage-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-180453-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मिठौरा। शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण और बाद में इनकार करने के आरोप में सिंदुरिया पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि युवक ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाया। बाद में विवाह करने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर सिंदुरिया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता का बयान न्यायालय में दर्ज कराया और अन्य साक्ष्य एकत्र किए।
जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद थाना सिंदुरिया पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम मिठौरा निवासी शाहिद अली पुत्र जलालुद्दीन को परसामीर स्थित निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।