फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accusation of tearing down and discarding a poster put up to welcome the BJP state president.

Maharajganj News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में लगा पोस्टर उखाड़कर फेंकने का आरोप

Mon, 29 Jun 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accusation of tearing down and discarding a poster put up to welcome the BJP state president.
परतावल। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के श्यामदेउरवां मंडल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद पंकज चौधरी के स्वागत में लगाए गए पोस्टर को उखाड़कर फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। भाजपा श्यामदेउरवां मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जनार्दन सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नटवा सेक्टर में आगमन के अवसर पर मंगलपुर चौराहे पर नहर के पुल के पास सड़क किनारे स्वागत के लिए एक बड़ा पोस्टर लगाया गया था। उनके अनुसार पोस्टर को गड्ढा खोदकर दो लंबे बांसों के सहारे मजबूती से लगाया गया था, ताकि क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की जानकारी मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने जानबूझकर पोस्टर को उखाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह केवल एक पोस्टर को नुकसान पहुंचाने का मामला नहीं, बल्कि पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने का प्रयास है। मंडल अध्यक्ष ने भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडेय एवं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह से मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्टर उखाड़कर फेंके जाने की जानकारी मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्यामदेउरवां थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक पनियरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed