{"_id":"6ae654b2ba21327ee60aa13d","slug":"accusation-of-demolishing-a-25-year-old-wall-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-188328-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दीवार तोड़ने के विरोध पर पटीदारों ने दो भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दीवार तोड़ने के विरोध पर पटीदारों ने दो भाइयों को पीटा
विज्ञापन
मिठौरा। जमीन पर बनी पुरानी दीवार तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में पट्टीदारों ने एकजुट होकर पहले करीब 25 साल पुरानी दीवार को तोड़कर गिरा दिया। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए दोनों भाइयों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
खजुरिया निवासी बलवंत यादव पुत्र स्व. शिवलाल यादव के मुताबिक, उन्होंने करीब 25 वर्ष पहले अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण कराया था। आरोप है कि 29 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उनके पट्टीदार दिनेश यादव, अखिलेश यादव और गिरजेश यादव पुत्रगण महेंद्र यादव तथा आर्यन उर्फ अभिषेक यादव पुत्र गिरिजेश यादव एक राय होकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर पुरानी दीवार को तोड़कर गिरा दिया।
दीवार टूटते देख बलवंत यादव और उनके भाई आसमुनी यादव ने इसका विरोध किया। दीवार तोड़ने से मना करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर बलवंत यादव और उनके भाई आसमुनी यादव को लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
विज्ञापन
बलवंत यादव का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपितों ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने सिंदुरिया थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव को सौंपी गई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।