{"_id":"688a0a38a1bc2508cb0953a0","slug":"accident-while-riding-a-bike-in-a-well-of-death-in-maharajganj-young-man-fell-down-and-got-injured-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मौत का कुआं' स्टंट पड़ा महंगा: बाइक से 15 फिट नीचे गिरा युवक, बिना ड्राइवर के घूमती रही गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मौत का कुआं' स्टंट पड़ा महंगा: बाइक से 15 फिट नीचे गिरा युवक, बिना ड्राइवर के घूमती रही गाड़ी
Wed, 30 Jul 2025 05:34 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 30 Jul 2025 05:34 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि सोमवार को मौत के कुआं में युवक इंद्र कुमार (23) निवासी संतकबीर नगर बाइक से स्टंट दिखा रहा था। इसी बीच वह बाइक से अचानक नीचे गिर गया। जिस दौरान युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौत के कुआं पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। क्योंकि युवक को नीचे गिरने के बाद भी घंटों बाइक मौत के कुआं के दीवारों पर चलती रही।
विज्ञापन
नीचे गिरा घायल युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया में इन दिनों सावन मेला चल रहा है। वहीं मेले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मौत के कुआं में बाइक पर स्टंट दिखा रहा एक युवक 15 फिट नीचे गिर गया। इतना ही नहीं युवक को नीचे गिरने के करीब एक घंटे बाद तक बाइक मौत के कुआं के चारों तरफ दीवारों पर फर्राटा भरती रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
घायल युवक को गोरखपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, सावन मेले में पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए प्रशासन की ओर से बोली लगाकर मंदिर परिसर में झूला लगाने की अनुमति दी गई है।

प्रशासन अनुमति देने के बाद मानकों की जांच पड़ताल करना भूल गई है। ऐसे झूला लगाने वाले संचालक की ओर से कम परिक्षेत्र में मौत का कुआं, झूला, चकरी, ड्रैगन झूला, रेलगाड़ी सहित कई अन्य प्रकार के छोटे बड़े मनोरंजन के साधन लगा दिए गए है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को मौत के कुआं में युवक इंद्र कुमार (23) निवासी संतकबीर नगर बाइक से स्टंट दिखा रहा था। इसी बीच वह बाइक से अचानक नीचे गिर गया। जिस दौरान युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौत के कुआं पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। क्योंकि युवक को नीचे गिरने के बाद भी घंटों बाइक मौत के कुआं के दीवारों पर चलती रही।
बताया जा रहा है कि सोमवार को मौत के कुआं में युवक इंद्र कुमार (23) निवासी संतकबीर नगर बाइक से स्टंट दिखा रहा था। इसी बीच वह बाइक से अचानक नीचे गिर गया। जिस दौरान युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौत के कुआं पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। क्योंकि युवक को नीचे गिरने के बाद भी घंटों बाइक मौत के कुआं के दीवारों पर चलती रही।
वहीं मेला समिति और प्रशासन की शिथिलता का फायदा उठाते हुए संचालक आनन फानन में घायल युवक को पहले निचलौल शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर हालत बिगड़ते देख घायल युवक को गोरखपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
लापरवाही के चलते पुलिस प्रशासन को भी घायल युवक का नाम पता तक नहीं जानकारी हो सका है। वहीं वायरल वीडियो के बाद जिम्मेदार अब हादसे की वजह और घायल युवक की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के अनुसार मौत के कुआं में बाइक सवार एक युवक स्टंट दिखाने के दौरान घायल हो गया है। झूला सेक्टर में कम जगहों में काफी मनोरंजन के साधन लगा दिया गया है। जिसे हटाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
एसडीएम नन्द प्रकाश मौर्या ने बताया कि हादसे की उन्हे जानकारी मिली है। संचालक की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौत के कुआं में नशे में स्टंट दिखाते हैं युवा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौत के कुआं में कार और बाइक से स्टंट दिखाने वाले युवा अक्सर नशे में रहते हैं। उसके बाद वह स्टंट दिखाते हैं। ऐसे में हादसा होना लाजमी है। वहीं झूला संचालक अवनींद्र कुमार उर्फ टेनी ने बताया कि मौत के कुआं में स्टंट दिखाने वाले युवा खतरों के खिलाड़ी होते हैं। ऐसे में उन्हें घायल होना कोई बड़ी बात नहीं है। घायल युवक का गोरखपुर इलाज कराया जा रहा है।
करंट फैलने का बना रहता है डर
मेले में आए अनिल, मुकेश, लोकेश आदि ने कहा कि झूला सेक्टर में इधर-उधर बिखरे बिजली के तार, जगह-जगह टैपिंग के तार का ढेर झूलों के इर्द-गिर्द देखा जा सकता है। यही हाल चकरी और ड्रैगन झूले का है। हालांकि रेल जिस पटरी पर दौड़ती है उसमें करंट होता है। पटरी के आसपास सुरक्षा जाली नहीं है।

वहीं जनरेटर के सहारे चलाया जा रहा है। उनके पट्टे वर्षों पुराने हैं। बीते वर्षों में झूला सेक्टर और मौत के कुआं में हादसे के शिकार सैलानी हो चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के इंतजामों को लेकर अनदेखा किया जा रहा है। क्योंकि झूला लगने के बाद कभी भी मानकों की जांच पड़ताल नहीं की जाती है। हादसे के बाद जिम्मेदारों की नींद टूटती है।
मौत के कुआं पर नहीं है सावधानी
पूर्णवासी, शंभू, नंदलाल ने कहा कि मौत का कुआं का हाल भी यही बना हुआ है। करीब तीस फीट ऊंचाई दर्शकों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। दर्शक दीर्घा दो तलों में है। दोनों तलों में दर्शकों के लिए लगाई गई जाली की हाइट चार फीट के आसपास है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। यह जाली भी कमजोर है।