फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Abuse of the complainants in the police station is not tolerated

‘थाने में फरियादियों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं’

Sun, 18 Jul 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Abuse of the complainants in the police station is not tolerated
‘थाने में फरियादियों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं’
विज्ञापन

महराजगंज/फरेंदा। जिले के प्रभारी उपेंद्र तिवारी ने कहा कि थाने में फरियादियों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले पुलिसकर्मी दंडित होंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसी योजना बनाएं कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई पात्र वंचित न रहने पाए। वह रविवार को सदर और फरेंदा ब्लॉक सभागार में समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उन्होंने फरेंदा के एडीओ आईएसबी को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। सीएचसी अधीक्षक अंग्रेस सिंह को कड़ी चेतावनी दी।
प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दें। कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन का लाभ पात्रों को उपलब्ध कराएं। गांव व नगर में सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। नगर पंचायत आनंदनगर में बंद पड़े अस्पताल में एक महिला व एक पुरुष चिकित्सक की तैनाती की जाय। टीकाकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीकाकरण के लिए एएनएम व आशा कार्यकर्ता गांव में जाकर प्रचार-प्रसार करें। विद्युत निगम के एक्सईएन को 24 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने के निर्देश दिए। खाद्य व रसद विभाग में अनाज की चोरी की शिकायत पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होने कहा कि चोर कोटेदारों के दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। किसी भी विभाग में बंदरबांट की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी। इस दौरान विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एसडीओ प्रदीप वर्मा, एसडीएम अभय कुमार गुप्ता, सीओ सुनील दत्त दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता कोरोनारोधी टीकाकरण में पूरा सहयोग करें। इस दौरान विवेक पांडेय, कौशल सिंह, घनश्याम चौधरी, हीरा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण किया
फरेंदा। उत्तर प्रदेश के खेल, युवा कल्याण व जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बैठक के बाद ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया। ब्लॉक परिसर में डीएम डॉ. उज्जवल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, विधायक बजरंग बहादुर सिंह व नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed