फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Absconding doctor arrested, police sent him to jail

Maharajganj News: फरार चल रहा डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 26 Aug 2024 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 Aug 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Absconding doctor arrested, police sent him to jail
सिसवा बाजार। कस्बे के एक अस्पताल में फर्जी चिकित्सक ने गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया था। अत्यधिक रक्तस्राव होने से प्रसूत की मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने फरार चल रहे डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिसवा कस्बा स्थित आयुष हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में 17 जुलाई को फर्जी डॉ. सुदेश जायसवाल उर्फ जूनियर निवासी ग्राम रुदलापुर थाना चौक ने गर्भवती का ऑपरेशन किया था। अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत होने के बाद गाड़ी में लादकर गोरखपुर ले जाने का बहाना कर रास्ते में ही फरार हो गया था।
विज्ञापन

इस मामले में मृतका रंजना गुप्ता के पिता पारस गुप्ता के तहरीर पर पुलिस ने सुदेश जायसवाल व अस्पताल के संचालक अशोक जायसवाल के खिलाफ गैर इरादातन हत्या का केस पंजीकृत कर लिया गया था। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार को 17 जुलाई से फरार चल रहे सुदेश जायसवाल जूनियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed