{"_id":"6ac2bbe8c0d5a158500ccd95","slug":"about-16-women-and-girls-participated-in-the-conference-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186393-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खनुआ। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को सोनौली पुलिस की ओर से ग्राम अरघा में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
सम्मेलन में करीब 16 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। मिशन शक्ति टीम ने छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही किसी भी तरह की घटना होने पर तत्काल पुलिस और संबंधित विभाग से कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं को आपातकालीन सेवा 112, महिला पावर लाइन 1090, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति भी जागरूक किया गया। बालिकाओं को बिना बताए घर से बाहर जाने के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक प्रिया तिवारी और महिला कांस्टेबल रीमा मौजूद रहीं।