फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Abhyudaya Coaching: No one became officer in three years

अभ्युदय कोचिंग : तीन साल में कोई नहीं बना अफसर

Sat, 26 Oct 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Coaching: No one became officer in three years
महराजगंज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद में चल रहे अभ्युदय कोचिंग से पिछले तीन साल में कोई भी अभ्यर्थी अफसर नहीं बन पाया। हालांकि, लेखपाल, सीमा सुरक्षा बल, यूपी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है। छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग, किताब और लाइब्रेरी की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के मुताबिक अभ्युदय कोचिंग की स्थापना जनपद में वर्ष 2021-22 में की गई। वर्तमान में कोचिंग में 105 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। कोचिंग में पढ़ने वाले अभ्यर्थी अफसर, कर्मचारी और सुरक्षा बल में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग, किताबें और लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यहां छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा, नीट, जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाती है। अभ्युदय कोचिंग के पात्रता के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश की निवासी हो। साथ ही ऐसे छात्र जो 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ रहे या जिन छात्रों ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली हो।
विज्ञापन


अभ्युदय से निकले कई लेखपाल व एसएसबी के जवान
जनपद के अभ्युदय कोचिंग पढ़कर भले ही आईएएस और पीसीएस न निकले हो, लेकिन लेखपाल, सीमा सुरक्षा बल, उत्तर प्रदेश पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल आदि में सफलता पाई है। कोचिंग से अब तक चार लेखपाल के अलावा एसएसबी में बिरजू कन्नौजिया, राजाराम बरूण, सुग्रीव कमार, रविशंकर गौतम, राधे कुमार, आकाश कुमार आदि का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ शिक्षक और आठ अधिकारियों से अभ्यर्थियों को मिलता है मार्गदर्शन
अभ्युदय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को वरिष्ठ शिक्षकों और जनपद के अधिकारियों का भी मार्गदर्शन मिलता है। कोचिंंग में प्रो. इश्तेयाक अहमद, दिव्य प्रकाश पांडेय, डाॅ. आदेश गुप्ता, प्रो. दिवाकर सिंह, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. छट्ठू यादव, डॉ. शेषनाथ समेत अन्य शिक्षक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कोचिंग में शिक्षकों के अलावा एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम शिवाजी यादव, डीआईओ प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह आदि समय-समय पर कोचिंग के अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हैं।


अभ्युदय कोचिंग में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ शिक्षकों की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग, किताबें और लाइब्रेरी की सुविधा दी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी भी समय समय पर अभ्यर्थियों का मार्ग दर्शन कर रहे हैं, जिसके अच्छे परिणाम आएंगे।
-विपिन कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed