फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aastha winner in 100 meter race, Aditi winner in 200 meter race

Maharajganj News: 100 मीटर दौड़ में आस्था, 200 में अदिति विजेता

Wed, 21 Feb 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Aastha winner in 100 meter race, Aditi winner in 200 meter race
 कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती छात्राएं। 
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा के समापन पर मंगलवार को महिला वर्ग की प्रतियोगिता में पहला मेडल सदर को 100 मीटर दौड़ में मिला। सदर विधानसभा की आस्था यादव विजेता और सिसवा की सना परवीन उप विजेता बनीं। 200 मीटर दौड़ में सदर की अदिति यादव विजेता व सिसवा सिमरन उपविजेता रहीं। 400 मीटर दौड़ में सदर विजेता, फरेंदा की निरमा साहनी उपविजेता, 800 मीटर दौड़ में फरेंदा की करीना विजेता व नौतनवा की खुशबू उपविजेता रहीं।
विज्ञापन

खेल संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि ताइक्वांडो बालिका वर्ग कैडेट में सदर की ममता प्रथम व पनियरा की प्रतिभा वर्मा द्वितीय जूनियर में सदर की मुस्कान प्रथम व सिसवा की नेहा यादव द्वितीय सीनियर में सिसवा की आरती रावत प्रथम व पनियरा की नेहा द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में सदर विधानसभा की वसुधंरा विजेता व सिसवा की कलसुम उपविजेता बनीं। ऊंची कूद में सदर की कृति विजेता फरेंदा की काजल उपविजेया, गोला क्षेपण में सदर की निधि गुप्ता व सिसवा की हर्षिता चौधरी उपविजेता रही। कबड्डी में डीएनआईसी सदर विजेता व पनियरा उप विजेता रहीं। खो-खो सिसवा विजेता व फरेंदा उपविजेता रहीं। वालीबाल में सिसवा विजेता व सदर विधानसभा उपविजेता रहा। निर्णायक की भूमिका में बैजनाथ सिंह, अनिरुद्ध निराला, अखिलेश पाठक, रितेश केशरवानी ,जितेंद्र सिंह, पंकज मौर्य, शैलेष पटेल, बलवंत सिंह, दयानंद त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed