फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aasha workers protest

आशा वर्करों ने किया सांसद आवास का घेराव

Mon, 05 Nov 2018 12:04 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 05 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Aasha workers protest
आशा वर्करों ने किया सांसद आवास का घेराव - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रोत्साहन राशि में वृद्धि सहित अन्य मागों के समर्थन में आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिला इकाई ने रविवार को सांसद आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी कराने की मांग की। 
विज्ञापन


संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से सभी आशा वर्करों की प्रोत्साहन को दो गुनी करने का भरोसा दिया गया है, इसके बावजूूद उनकी प्रोत्साहन राशि में अब तक वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि करीब 11 से 13 मदों में आशा वर्करों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इनमें से कुछ मदों में प्रोत्साहन राशि दो गुनी की जानी है, लेकिन अब तक किसी भी मद में प्रोत्साहन राशि में वृद्धि नहीं की गई। उन्होंने कहा कि महंगाई में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे आशा वर्करों को परिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत जितनी मजदूरी श्रमिकों को प्रतिदिन काम बदले दी जाती है, आशा वर्करों को उससे भी कम प्रोत्साहन राशि मिलती है। उन्होंने आशा वर्करों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि दो गुनी कराने की मांग की। इस मौके पर शारदा, सुनीता, मीरा, विमला, कालिंदी, रीना, पूजा सिंह, रीता तिवारी, साधना मिश्रा, मंजू वर्मा, राम सवारे यादव, जयराम भारती, राजू चौधरी, अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed