Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AAP workers submitted a memorandum addressed to the ADM to the SDM.

Maharajganj News: वर्षों से बंद पड़े शवदाह गृह का ताला खुलवाने को लेकर आप का प्रदर्शन

Sun, 08 Nov 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
AAP workers submitted a memorandum addressed to the ADM to the SDM.
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के चमनगंज पुल के पश्चिमी छोर पर बने शवदाह गृह में वर्षों से ताला बंद होने के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने एडीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत कार्यालय की ओर से वर्षों पहले शवदाह गृह में ताला लगा दिया गया था। इससे नगर क्षेत्र और आसपास के गांवों के गरीब परिवारों को अपने परिजन का अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही है। इसे बंद रखे जाने से लोगों में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जनहित में तत्काल ताला खुलवाने का आदेश देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर शवदाह गृह नहीं खोला गया तो पार्टी धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जाहिद अली, विनोद मौर्य, शेराजुद्दीन अंसारी एडवोकेट, शाह फैसल, राजू भारती, रामनरेश, राजेंद्र प्रसाद, शंभू यादव, ललित भारती, इसहाक अली, इंद्रजीत भारती, गोरख, श्रीकांत, शहाबुद्दीन, भगवंत, बोधा भारती, कैलाश, रहमत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed