फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AAP workers staged a protest.

Maharajganj News: आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 05 Jul 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
AAP workers staged a protest.
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
महराजगंज। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को निचलौल तहसील परिसर में प्रदर्शन कर जनहित से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों को लेकर नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ को एडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि भीषण गर्मी को देखते हुए तहसील मुख्यालय से जुड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया जाए, ताकि लोगों को छाया और पर्यावरण संरक्षण का लाभ मिल सके। दूसरी मांग में तहसील क्षेत्र के खराब पड़े सरकारी हैंडपंपों और सार्वजनिक पेयजल टोटियों की तत्काल मरम्मत कराए जाने की बात कही गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई स्थानों पर वर्षों से हैंडपंप खराब हैं तथा कुछ जगहों पर दूषित पानी निकल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में जाहिद अली, शेरजुद्दीन अंसारी, दशरथ, ईश्वर पटेल, ओंकार मिश्रा, शाह फैसल, राम नरेश, सुरेंद्र, रमजान, अलाउद्दीन, समसुद्दीन, अनिरुद्ध, असगर, ललित, शौकत, राजेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed