फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aangwari s Indefinite strike begin

अनिश्चितकालीन हडताल शुरू किए आंगनबाडी कार्यकर्ता

Thu, 02 Dec 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Aangwari s Indefinite strike begin
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
विज्ञापन

महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांग के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं है। मानदेय बढ़ाने का आश्वासन देकर पूरा नहीं किया गया। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तबतक आंदोलन जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि अपने जायज मांगों को लेकर काम बंद, कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। सरकार द्वारा बार-बार मानदेय बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई लेकिन अभी तक एक भी रुपया मानदेय नहीं बढ़ाया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 1500 रुपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया गया। मजबूर होकर कार्यकर्ताओं को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। अगर 7 दिसंबर तक मानदेय की बढ़ोत्तरी नहीं की जाती है तो विधान सभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संरक्षक राधेश्याम ने कहा कि कोरोना काल में ड्यूटी कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के परिवार को मृत्योपरांत 50 लाख रुपये अनुदान देने की मांग की गई थी। लेकिन मृत आंगनबाड़ी परिजनों को एक रुपया भी प्राप्त नहीं हुआ। इस दौरान राजमती देवी, मीरा, संगीता, अख्तरजहां, सरोज जायसवाल, ज्ञानमती, शोभा, नाजमा, निर्मला, रूबा, प्रमिला, जावित्री, रिवा मौर्या, पुष्पा, सरोज राय, परवेज आलम, सैनी, इस्तखार खान उर्फ टुनटुन, खदेरू, भानू शुक्ला, भागवत गौड़, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं की सेवा नियमावली बनाई जाए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18,000 प्रतिमाह तथा सहायिकाओं को रुपया 9000 प्रतिमाह मानदेय दी जाए।
10 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग्यता के आधार पर प्रतिवर्ष मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नति दी जाए
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सामान्य आंगनबाड़ी के बराबर मानदेय दिया जाए
रुके हुए मानदेय का तत्काल भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed