{"_id":"640e27ec0a1e488e9e0525c4","slug":"aam-aadmi-party-workers-protested-and-handed-over-memorandum-maharajganj-news-c-7-1-82669-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
Mon, 13 Mar 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के धरना-प्रदर्शन में जुटे निवेशक।
चिट फंड कंपनियों में निवेशकों का जमा धन न मिलने पर जताया विरोध
नौतनवां। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्त के नेतृत्व में चिट फंड कंपनियों में निवेशकों का जमा धन न मिलने पर भुंडी मोहल्ले में प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि चिट फंड कंपनियों में निवेशकों का धन जमा है, जो वापस नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार की अनुमति से ही वर्षों पूर्व ये संस्थान खुले और एजेंटों के माध्यम से धन जमा कराया गया, लेकिन अब वे रकम नहीं लौटा रहे हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि बंद हो चुके संस्थानों में जमा धन जमाकर्ताओं को वापस दिलाएं।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आकाश जायसवाल, रामकुमार पटेल, गुड्डू ठाकुर, शिवकुमार चौधरी, शेराजुद्दीन अंसारी, जाहिद अली, आनंद कुमार, बृजलाल, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।