फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aam Aadmi Party intensifies preparations for padyatra from Saryu to Sangam

Maharajganj News: आम आदमी पार्टी ने सरयू से संगम तक पदयात्रा की तैयारी तेज की

Fri, 07 Nov 2025 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party intensifies preparations for padyatra from Saryu to Sangam
कार्यकर्ताओं से ब्लॉक स्तर पर समन्वय स्थापित करने का आह्वान
विज्ञापन

महराजगंज। सामाजिक न्याय और रोजगार के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने सरयू से संगम तक पदयात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली है। गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि 12 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलने वाली यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जाएगी। यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता के दर्द को आवाज देने का माध्यम बनेगी। सरयू नदी से प्रयागराज के संगम तक की यह यात्रा सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केंद्रित होगी। लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक हर वर्ग के लोग इसमें शामिल हों। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को यात्रा से जोड़ा जाए। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पशुपति नाथ गुप्ता ने यात्रा के रूट पर प्रकाश डाला। जिला महासचिव शिवदयाल ने कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राधेश्याम, कृष्ण मोहन गुप्ता, दामोदर गोयल, श्रवण, इनमुल्लाह और अनवर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed