{"_id":"666e07abe0089a0a270765e4","slug":"aadhaar-of-1175-students-who-reached-class-2-is-not-being-verified-maharajganj-news-c-206-1-go11002-124709-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कक्षा दो में पहुंचे 1175 विद्यार्थियों का आधार सत्यापित नहीं हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कक्षा दो में पहुंचे 1175 विद्यार्थियों का आधार सत्यापित नहीं हो रहा
Sun, 16 Jun 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में छात्र नामांकन में फर्जीवाड़ा रोके जाने के लिए शासन यू-डायस प्लस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल फीड करा रहा है। वर्ष 2023-24 के फीड छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड सत्यापन में अभी तक लगभग 1175 विद्यार्थियों के आधार कार्ड सत्यापित नहीं है। वहीं 911 बच्चों के आधार कार्ड बने ही नहीं हैं। विभाग यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि अभी नामांकन, सत्यापन का कार्य चल रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन में फर्जीवाड़ा रोके जाने के लिए शासन ने यू-डायस प्लस पोर्टल लॉन्च किया है। इस पर स्टूडेंट प्रोफाइल के तहत छात्र का सत्यापित आधार कार्ड नंबर भी अपलोड करना होता है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2023-24 में यू-डायस प्लस पोर्टल के स्टूडेंट प्रोफाइल में जनपद में अभी भी काफी छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड अपलोड नहीं है। इसके साथ ही 911 विद्यार्थियों के आधार कार्ड का सत्यापन होना बाकी है। इन बच्चों के आधार कार्ड अभी तक सत्यापित नहीं किए गए हैं। यह हाल तब है, जब शासन यू-डायस पोर्टल पर बच्चों का डाटा फीड करने पर ज्यादा जोर दे रहा है।