फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A youth was attacked over a trivial matter

Maharajganj News: मामूली बात को लेकर युवक पर हमला

Sat, 15 Feb 2025 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Feb 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
A youth was attacked over a trivial matter
निचलौल। थाना क्षेत्र के कपरौली गांव में शनिवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक के सिर पर कुछ लोगों ने गोलबंद होकर बियर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कपरौली निवासी आशा देवी ने अस्पताल में डॉक्टरों के पूछताछ में बताया कि बीते दिनों पति गोविंद शर्मा के साथ गांव का ही एक युवक भी परदेश में रहता था। जहां पर मोबाइल चोरी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गई। इसके बाद पति घर चले आए। कुछ दिन बाद पति के साथ रह रहे युवक भी घर लौट आया। इसकी रंजिश को लेकर युवक पति को अक्सर धमकी देता रहता था। इसी बीच आज देर शाम को पति गोविंद काम करके घर लौट रहे थे। अभी पति गांव में प्रवेश किए थे। इसी बीच उक्त युवक कुछ लोगों के साथ गोलबंद होकर बियर की बोतल से पति गोविंद के सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed