फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A youth was arrested with banned injections

Maharajganj News: प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक युवक गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A youth was arrested with banned injections
नशे के 390 इंजेक्शन बरामद, आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा सर्विस लेन स्थित पावर हाउस के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान धौरहरा सर्विस लेन पावर हाउस के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित 130 डाईजापाम इंजेक्शन, 130 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन और 130 प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन बरामद हुए। कुल 390 इंजेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान समीर अहमद (23 वर्ष) पुत्र हैदर अली निवासी ग्राम बैरवा चंदनपुर खोरिया बाजार थाना नौतनवा जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल सोनौली महेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना सोनौली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी समेत कई प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के लिए अत्यधिक डोज का करते हैं प्रयोग

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) व राज्य दवा नियामक ने फरवरी 2025 में 900 से अधिक दवाओं का परीक्षण कराया था। इसमें 694 दवाएं ऐसी पाई गई जिनका अत्यधिक डोज नशे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में इनकी बिक्री बिना डॉक्टर के सलाह के प्रतिबंधित करने के आदेश वित्तीय सत्र 2025-26 से लागू कर दिए गए हैं। दर्द निवारक श्रेणी की दवा डाईजापाम इंजेक्शन, 130 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन, 130 प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन, टेपेंटाडोल और कैरिसोप्रोडोल भी इसमें शामिल है।




जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि उक्त दवाओं की एक टैबलेट या इंजेक्शन की एक एमएल मात्रा तेज दर्द के राहत दिलाती है। इस मात्रा का प्रभाव 12 घंटे तक रहता है। लेकिन एक टैबलेट या एक एमएल से अधिक मात्रा लेकर इसे नशे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में इन दवाओं को नारकोटिक्स श्रेणी का मानते हुए बिना डॉक्टरी सलाह के बिक्री न करने के निर्देश जारी हैं। इसमें कोडिनयुक्त सिरप सहित 694 दवाओं के टैबलेट, इंजेक्शन, सिरप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed