फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A youth was arrested with a loaded magazine of ammunition.

Maharajganj News: असलहा भरी हुई मैगजीन के साथ एक युवक गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
A youth was arrested with a loaded magazine of ammunition.
नेपाल जनकपुर और काठमांडू में सोने-चांदी का करता है काम
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी 22वीं वाहिनी के जवानों ने रूटीन जांच के दौरान नेपाल से पैदल आ रहे एक युवक की एक पिस्तौल और एक भरी हुई मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मंगलवार की शाम एसएसबी 22वीं वाहिनी कमांडेट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में एसएसबी के जवान भारत-नेपाल की सोनौली सीमा के मुख्य गेट पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक नेपाल की तरफ से पैदल भारत में जाने के लिए पहुंचा उसके बैग की मशीन जांच में कुछ संदिग्ध वस्तु होने की आशंका पर उसे रोक लिया गया और गहनता से जांच के दौरान उसके बैग में एक असलहा और मैगजीन में 5 कारतूस भरी हुई बरामद हुए।
विज्ञापन

सहायक कमांडेट सी विवेक ने बताया कि एक भारतीय नागरिक मोहम्मद अशरफ से एक देसी पिस्तौल और एक भरी हुई मैगजीन जिसमें 5 जिंदा कारतूस थे जब्त की। मोहम्मद अशरफ नेपाल के जनकपुर से भारत के संत कबीर नगर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि यह देसी पिस्तौल नेपाल के जनकपुर से लाई गई थी और पकड़े गए व्यक्ति ने इसे अपने निजी इस्तेमाल के लिए अपने बैग में छिपाकर अवैध रूप से भारत में लाने की कोशिश की थी युवक जनकपुर और काठमांडू में सोने-चांदी का कार्य करने की जानकारी दी है। युवक से पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed