{"_id":"642dd4c46ac213fe670907de","slug":"a-youth-body-found-on-rail-track-maharajganj-news-c-7-1-113674-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेल ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेल ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला
Thu, 06 Apr 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
मृतक भाईदीन का फाइल फोटो
होली के दिन घर में हुए विवाद के बाद घर से निकले थे भाईदीन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। आनंदनगर नौतनवां रेलखंड पर जयपुरिया इंटर काॅलेज के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो शिनाख्त में जुट गई। मृतक के पाॅकेट में मिले आधारकार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई तो सूचना परिजनों को दी गई।
फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंदनगर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिला। पहचान गनेशपुर निवासी भाईदीन (45) के रूप में हुई। शरीर पर काफी चोट के निशान थे। चेहरे पर गंभीर चोट थे। पाॅकेट में मिले रेलवे टिकट के आधार पर पुलिस ट्रेन से गिरने से मौत होने की बात कह रही है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। पाॅकेट में रेलवे टिकट भी मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भाईदीन की मौत से परिवार में मातम
फरेंदा। होली के दिन हुए विवाद के बाद भाईदीन घर छोड़ कर कहीं चले गए। जिनका पता नहीं चल सका था। परिजनों ने काफी तलाश की थी लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। उनकी मौत के बाद बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उनके तीन बेटे ब्रह्मा (20), विष्णु (18), दिवाकर (13) व तीन बेटियां दुर्गावती (24), निर्मला (16) व निर्जला (14) हैं। लोगों के अनुसार परिवार में किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था।
शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार
रेल ट्रैक के किनारे मिले शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव उनके पैतृक निवास धानी गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव से लिपट कर रो रहे थे। जिसे देखकर मौजूूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। घर पर लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग उनको ढांढस बंधा रहे थे।