फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man's friend was duped of Rs 5000 by creating a fake Facebook ID

Maharajganj News: युवक के दोस्त से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पांच हजार की ठगी

Sat, 31 May 2025 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 31 May 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
A young man's friend was duped of Rs 5000 by creating a fake Facebook ID
पुरैना। घुघली थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी जितेंद्र ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भाई के मित्र से पांच हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शनिवार को घुघली थाने में पीड़ित के भाई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में जितेंद्र ने बताया कि जालसाज ने भाई धीरेंद्र के नाम और फोटो का उपयोग करते हुए एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और धीरेंद्र के जान-पहचान के फेसबुक मित्रों से पैसे की मांग करने लगा। आरोप है कि जालसाज ने धीरेंद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनरा निवासी फेसबुक मित्र कुलदीप के मैसेंजर पर शुक्रवार को तबीयत खराब की बात कहकर पांच हजार रुपये की मांग की। कुलदीप ने जालसाज के बताए खाते में तुरंत ऑनलाइन पांच हजार रुपये भेज दिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने धीरेंद्र को फोनकर बातचीत की तब ठगी का पता चला। तहरीर में कहा गया है कि ठग अब भी फेसबुक के माध्यम से अन्य लोगों को अपने जाल में फंसा रहा है। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित थाने पर आया था। मामला साइबर फ्रॉड से संबंधित था। इसलिए उसे साइबर थाना महाराजगंज भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed