{"_id":"69bef896d8f56f827f05e17f","slug":"a-young-man-who-went-to-lucknow-to-take-an-exam-has-not-returned-home-even-after-48-hours-a-missing-person-report-has-been-filed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173803-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लखनऊ परीक्षा देने गया युवक 48 घंटे बाद भी नहीं लौटा घर, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लखनऊ परीक्षा देने गया युवक 48 घंटे बाद भी नहीं लौटा घर, गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन
बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा कानापार में पंचायत सहायक पद पर कार्यरत था युवक
धानी बाजार। लखनऊ परीक्षा देने गया धानी बाजार निवासी एक युवक लापता हो गया है। वह दो दिन पहले घर से परीक्षा देने लखनऊ के लिए निकला था। 48 घंटे बीतने के बाद भी घर नहीं लौटा है। परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। लापता युवक बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा कानापार में पंचायत सहायक पद पर कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को धानी बाजार निवासी अशोक कुमार शर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनका पुत्र संजय कुमार शर्मा (26) बृहस्पतिवार को प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए लखनऊ गया था। मगर 48 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक वापस घर नहीं आया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात अंतिम बार सवा 10 बजे हुई बातचीत में लड़के ने बताया कि रात 1 बजे तक गोरखपुर आ जाएगा लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी शुक्रवार की सुबह से ही स्विच ऑफ है।
परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों से भी संपर्क कर उसके बारे में जानकारी की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अपने इकलौते बेटे साथ किसी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
निरीक्षक बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह का कहना है लापता युवक के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक का मोबाइल नंबर सीडीआर लोकेशन के लिए भेजा गया है।