फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man who had gone to his friend's brother's wedding died in an accident

Maharajganj News: दोस्त के भाई की शादी में गए युवक की हादसे में मौत

Mon, 22 Apr 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to his friend's brother's wedding died in an accident
महराजगंज/घुघली। दोस्त के भाई की शादी में गए युवक की फरेंदा रोड पर कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात घुघली के बिरैचा निवासी विनोद साहनी 40 गांव के एक दोस्त के भाई की शादी में महाराजगंज के अमहवा गांव में गए थे। देर रात तक रस्म देखा और सभी के साथ खाना खाया। इसके बाद वहां से बाइक से अकेले निकल दिए। महराजगंज में ही टेढ़वा कुटी गैस गोदाम के समीप पहुंचे ही थे कि महराजगंज की तरफ से जा रही कार की चपेट में आने से विनोद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिरैचा निवासी मोती लाल के तीन बेटों में विनोद साहनी सबसे बड़े थे। विनोद सऊदी में रहकर गाड़ी ड्राइवर का कार्य करते थे, लेकिन कुछ माह से घर पर ही रह रहे थे। यहां रहकर डीसीएम चलाते थे, जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती थी। विनोद की चार लड़कियां व एक छह माह का एक मासूम लड़का है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed