{"_id":"670e573eee63214e5e0a9618","slug":"a-young-man-was-seriously-injured-by-a-leopard-attack-in-maharajganj-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajgaj News: घर से अपने खेत घूमने गया था युवक- अचानक हो गया ये हादसा- अब जूझ रहा जिंदगी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajgaj News: घर से अपने खेत घूमने गया था युवक- अचानक हो गया ये हादसा- अब जूझ रहा जिंदगी से
Tue, 15 Oct 2024 05:21 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:21 PM IST
सार
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के ग्राम पंचायत भगवानपुर बरगदवा निवासी मोहन चौहान 23 मंगलवार को सुबह करीब सात बजे बगल के टोले अमहवा में अपना खेत देखने गया था। तभी बगल की खेत से एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर बरगदवा में मंगलवार को सुबह खेत देखने गए युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के ग्राम पंचायत भगवानपुर बरगदवा निवासी मोहन चौहान 23 मंगलवार को सुबह करीब सात बजे बगल के टोले अमहवा में अपना खेत देखने गया था। तभी बगल की खेत से एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, लेकिन इस दौरान मोहन काफी घायल हो गया था। सूचना पाकर ग्रामीण व परिजनों ने घायल युवक को के एम्बुलेंस के सहयोग से सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भगवानपुर गांव जंगल से सटे है। यहां जंगली जानवरों से हर वक्त ग्रामीणों को डर बना रहता है। लक्ष्मीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके शुक्ला ने बताया कि घायल युवक को काफी चोटें आई हैं। युवक का इलाज जारी है।
वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जंगल के निकट खेत में तेंदुए ने एक युवक पर हमला की जानकारी मिली है। घटनास्थल पर वनकर्मियों को भेजा गया है। अभी तेंदुए का पता नहीं चला है।