फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man was seriously injured after being electrocuted by high-tension current while cutting a tree branch.

Maharajganj News: पेड़ की टहनी काटते समय हाईटेंशन करंट से झुलसा युवक, गंभीर

Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A young man was seriously injured after being electrocuted by high-tension current while cutting a tree branch.
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर उर्फ चरका का मामला
विज्ञापन

लंबे छड़ में हंसिया बांधकर काट रहा था यूकेलिप्टस पेड़ की टहनी
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर उर्फ चरका में शनिवार की सुबह 7.45 बजे यूकेलिप्टस पेड़ की टहनी काटने के दौरान एक युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों ने सूखी लकड़ी से मारकर इंद्रजीत विश्वकर्मा (40) को करंट से छुड़ाया। इसके बाद उसे लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हो हा है। गांव के राजन पाठक ने बताया कि 11 हजार केवीए के हाईटेंशन तार के नजदीक एक यूकेलिप्टस का पेड़ है। इंद्रजीत लंबे छड़ में हंसिया बांधकर पेड़ की टहनियों को काट रहा था। इसी दौरान उसका हंसिया टहनी के माध्यम से हाईटेंशन तार से छू गया। करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया।
विज्ञापन

परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूखी लकड़ी से मारकर उसे करंट से अलग करके तत्काल इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सीएचसी ले जाया गया। ग्राम प्रधान मोल्हई ने बताया कि डॉक्टरों ने उसे लक्ष्मीपुर से महराजगंज और फिर वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed