फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man was beaten up on the road due to an old rivalry, and an FIR was lodged against four people.

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में रास्ते में घेरकर युवक को पीटा, चार पर प्राथमिकी

Tue, 28 Apr 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up on the road due to an old rivalry, and an FIR was lodged against four people.
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम परसामहंथ निवासी दीपक यादव ने तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच वह फरेंदा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर मनोज यादव, संदीप यादव, सुदर्शन यादव और रितेश यादव समेत अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लात-घूंसों, थप्पड़ों, लाठी और रॉड से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष योगेन्द्र राय ने बताया कि मनोज यादव, संदीप यादव, सुदर्शन यादव, रितेश यादव निवासी परसामहंथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed