फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man set himself on fire in a finance company.

Maharajganj News: युवक ने फाइनेंस कंपनी में खुद को लगाई आग

Sat, 28 Feb 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A young man set himself on fire in a finance company.
9,800 रुपये किस्त जमा करने के बाद भी 8,500 रुपये अतिरिक्त मांगने का आरोप
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर
महराजगंज। कार की किस्त जमा करने के बावजूद वाहन रोके जाने और अतिरिक्त रकम की मांग से आहत एक युवक ने शुक्रवार को बैंक परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना से बैंक में अफरातफरी मच गई और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
कोठीभार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी प्रिंस यादव ने करीब पांच वर्ष पूर्व अपनी कार को एक निजी कंपनी से फाइनेंस कराया था। परिजनों के मुताबिक वाहन की मासिक किस्त 9,800 रुपये तय थी, जिसका वह नियमित भुगतान कर रहा था। आरोप है, कि शुक्रवार को उसने 9,800 रुपये की किस्त बैंक में जमा की। इसके बावजूद बैंक प्रबंधन ने उसकी गाड़ी गोरखपुर में रुकवा दी।
विज्ञापन

आरोप है कि बैंक मैनेजर ने कथित रूप से 8,500 रुपये अतिरिक्त जमा करने की मांग की। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने महराजगंज के श्याम मंदिर स्थित बैंक शाखा पहुंचा। वहां मैनेजर मौजूद नहीं थे लेकिन सेल्स ऑफिसर कार्यालय में मिले। पीड़ित ने गाड़ी छुड़वाने की गुहार लगाई। आरोप है कि इसी दौरान मैनेजर ने फोन पर धमकी भी दी। बैंक के इस रवैये से आहत युवक ने बैंक परिसर में ही पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed