फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man returning after distributing wedding cards died in a road accident.

Maharajganj News: अपनी शादी का कॉर्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 25 Apr 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after distributing wedding cards died in a road accident.
घर लौट रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम लखिमा थरुआ गांव के पश्चिम ईंट भट्ठे के पास हुआ हादसा
12 मई को होनी थी अनूप की शादी
सिंदुरिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटहरा निवासी अनूप को बृहस्पतिवार की शाम लखिमा थरुआ गांव के पश्चिम ईंट भट्ठे के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम अनूप अपनी शादी का कार्ड बांटकर करीब छह बजे रामपुर बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह लखिमा थरुआ गांव के पश्चिम ईंट भट्ठा के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। अनूप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही अनूप के परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बागापार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की गई है। वहीं सदर कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 मई को तय थी अनूप की शादी
बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के लखिमा थरुआ के पश्चिम ईंट भट्ठे के पास सड़क हादसे में मृत अनूप पासवान की शादी 12 मई को होनी तय थी। शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद बरात निकलने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है। अनूप के पिता श्रीराम ने बताया कि घर में हंसी-खुशी के माहौल में शादी की तैयारियां चल रही थीं, मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अनूप दो भाईयों में छोटा था। घटना के बाद माता अनीता देवी, पिता श्रीराम, बड़े भाई राधेश्याम सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed