फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man has been detained on charges of chasing and behaving indecently towards a brother and sister riding a scooter.

Maharajganj News: स्कूटी सवार भाई-बहन का पीछा कर अभद्रता करने के आरोप में युवक को हिरासत में लिया

Tue, 15 Sep 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A young man has been detained on charges of chasing and behaving indecently towards a brother and sister riding a scooter.
बाइक से स्कूटी का किया पीछा, युवती का हाथ पकड़कर दे दिया धक्का
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड निवासी भाई-बहन स्कूटी से कहीं जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में एक बाइक सवार युवक स्कूटी का पीछा करने लगा और विरोध करने पर युवती को धक्का दे दिया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रविवार को परतावल निवासी युवक अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूटी से हरपुर महंत गया था। शाम को दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार युवक उनके पीछे लग गया। आरोप है कि युवक काफी दूर तक उनकी स्कूटी का पीछा करता रहा और बाइक को कभी आगे तो कभी पीछे करता रहा। इस दौरान वह भाई-बहन से दुर्व्यवहार भी करता रहा।
विज्ञापन

चौपरिया गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप युवती ने बाइक सवार युवक की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने युवती का पहले हाथ पकड़ लिया फिर उसे धक्का दे दिया। घटना से दोनों भाई-बहन घबरा गए और उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित को पुलिस चौकी पर तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद मामले की शिकायत परतावल चौकी पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रभारी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच-पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed